पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के तहत ₹10,500 पीड़ित को वापस कराए
Purnea East, Purnia | Jul 4, 2026
पूर्णिया जिले के मो० गुलजार, सा० लतामबाड़ी, थाना भवानीपुर,के साथ 10,500/- रुपया का साईबर फ्रॉड हो गया था। इस संबंध में आवेदक के द्वारा साईबर थाना पूर्णिया में एक शिकायत दर्ज कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते दिन पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्षक, साईबर थाना के द्वारा बरामद कर आवेदक मो. गुलजार को वापस कराया गया.