बिहारीगंज: स्मैक तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बिहारीगंज के बभनगामा में पिछले वर्ष के स्मैक तस्करी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित रजक के रूप में हुई है। जून 2025 में पुलिस ने उसके घर से 73.96 ग्राम स्मैक और करीब पौने तीन लाख रुपये नकद बरामद किए थे। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।