Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बालाघाट: कुम्हारी में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, श्रद्धा और उत्साह का माहौल

Balaghat, Balaghat | Apr 13, 2026
बालाघाट तहसील अंतर्गत कुम्हारी ग्राम पंचायत में आयोजित डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे 13 अप्रैल की दोपहर 12 बजे क़रीब शामिल होकर लोगों ने गर्व और सम्मान का अनुभव किया। इस अवसर पर विधायक अनुभा मुंजारे सहित अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ग्राम

MORE NEWS

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Balaghat, Balaghat | Jul 28, 2026

heavy Rain in madhyprashesh #rain #weather #shorts #video #heavyrain

heavy Rain in madhyprashesh #rain #weather #shorts #video #heavyrain

Balaghat, Balaghat | Jul 28, 2026

#बालाघाट में शुरू हुई CRISP की SUHAAS परियोजना,

लांजी से गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ

ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) एवं मधुमेह (डायबिटीज) जैसी गैर-संचारी बीमारियों (NCD) की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Centre for Research in Schemes and Policies (CRISP) द्वारा मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संचालित SUHAAS (SUHAAS) परियोजना का शुभारंभ अब बालाघाट जिले में किया गया है। जिले के लांजी विकासखंड को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है।

परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार 27 जुलाई को कलेक्टर श्री मृणाल मीणा की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में CRISP के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री राधेश्याम जुलानिया तथा परियोजना के सलाहकार श्री मनोहर अगनानी ने स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को परियोजना की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।

'Know Your Family' अभियान के तहत होगा घर-घर स्वास्थ्य सर्वे

श्री राधेश्याम जुलानिया ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ, आशा कार्यकर्ता एवं सीएचओ संयुक्त रूप से 'Know Your Family' अभियान संचालित करेंगे। इसके तहत प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर घर-घर स्वास्थ्य सर्वे एवं स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी पंचायत में स्क्रीनिंग पूरी करने में अधिक समय लगे तो अवधि बढ़ाई जा सकती है, लेकिन प्रत्येक परिवार की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से पूरी की जाए।

30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की होगी स्क्रीनिंग

परियोजना सलाहकार श्री मनोहर अगनानी ने बताया कि SUHAAS परियोजना के अंतर्गत 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित सभी हितग्राहियों का विवरण एनसीडी (NCD) पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, ताकि उनका नियमित फॉलोअप और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंDने बताया कि उच्चा रक्ताचाप एक साईलेंस किलर है। अत: 30 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों को इसकी नियमित रूप से जांच करना चाहिए और दवायें लेना चाहिए। अधिकांश लोग इसकी जांच नहीं कराते हैं, जिसके कारण उन्हेंं इसका पता ही नही चलता है। लोग इस बात से भी डरते हैं कि एक बाद दवा लेने के बाद इसे हर समय लेना पड़ेगा। लेकिन यह जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में लगभग 45 दिनों के भीतर स्क्रीनिंग अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू एवं नशे से दूरी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

छह ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई कार्यशालाएं

परियोजना के शुभारंभ के साथ ही आज SUHAAS परियोजना के अंतर्गत लांजी विकासखंड की छह ग्राम पंचायतों—बड़गांव (म), देवलगांव, केरेगांव, दहेगांव, फोफसा एवं साडरा में गैर-संचारी रोगों (NCD) की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में आशा कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्रामीणों को घर-घर सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, समय पर जांच एवं उपचार तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुरैना के बाद अब बालाघाट में होगा विस्तार

कार्यशाला में बताया गया कि मध्यप्रदेश में SUHAAS परियोजना का सफल संचालन सबसे पहले मुरैना जिले में किया गया। इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब इसका विस्तार बालाघाट जिले में किया जा रहा है। परियोजना की शुरुआत लांजी विकासखंड से होगी, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से जिले के अन्य विकासखंडों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

सभी विभागों के समन्वय से चलेगा अभियान

कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, आशा कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की समय पर स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों की शीघ्र पहचान कर प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सके और लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाया जा सके।

कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुन्द्रियाल, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम श्री संजय तुरकर, लांजी के बीएमओ डॉ. अक्षय उपराड़े, बीपीएम श्री मनीष पांडे, आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री श्वेता महतो सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #healthminmp  #mp_wcdmp

#बालाघाट में शुरू हुई CRISP की SUHAAS परियोजना, लांजी से गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) एवं मधुमेह (डायबिटीज) जैसी गैर-संचारी बीमारियों (NCD) की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Centre for Research in Schemes and Policies (CRISP) द्वारा मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संचालित SUHAAS (SUHAAS) परियोजना का शुभारंभ अब बालाघाट जिले में किया गया है। जिले के लांजी विकासखंड को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार 27 जुलाई को कलेक्टर श्री मृणाल मीणा की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में CRISP के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री राधेश्याम जुलानिया तथा परियोजना के सलाहकार श्री मनोहर अगनानी ने स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को परियोजना की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। 'Know Your Family' अभियान के तहत होगा घर-घर स्वास्थ्य सर्वे श्री राधेश्याम जुलानिया ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ, आशा कार्यकर्ता एवं सीएचओ संयुक्त रूप से 'Know Your Family' अभियान संचालित करेंगे। इसके तहत प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर घर-घर स्वास्थ्य सर्वे एवं स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी पंचायत में स्क्रीनिंग पूरी करने में अधिक समय लगे तो अवधि बढ़ाई जा सकती है, लेकिन प्रत्येक परिवार की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की होगी स्क्रीनिंग परियोजना सलाहकार श्री मनोहर अगनानी ने बताया कि SUHAAS परियोजना के अंतर्गत 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित सभी हितग्राहियों का विवरण एनसीडी (NCD) पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, ताकि उनका नियमित फॉलोअप और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंDने बताया कि उच्चा रक्ताचाप एक साईलेंस किलर है। अत: 30 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों को इसकी नियमित रूप से जांच करना चाहिए और दवायें लेना चाहिए। अधिकांश लोग इसकी जांच नहीं कराते हैं, जिसके कारण उन्हेंं इसका पता ही नही चलता है। लोग इस बात से भी डरते हैं कि एक बाद दवा लेने के बाद इसे हर समय लेना पड़ेगा। लेकिन यह जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में लगभग 45 दिनों के भीतर स्क्रीनिंग अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू एवं नशे से दूरी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। छह ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई कार्यशालाएं परियोजना के शुभारंभ के साथ ही आज SUHAAS परियोजना के अंतर्गत लांजी विकासखंड की छह ग्राम पंचायतों—बड़गांव (म), देवलगांव, केरेगांव, दहेगांव, फोफसा एवं साडरा में गैर-संचारी रोगों (NCD) की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में आशा कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्रामीणों को घर-घर सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, समय पर जांच एवं उपचार तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुरैना के बाद अब बालाघाट में होगा विस्तार कार्यशाला में बताया गया कि मध्यप्रदेश में SUHAAS परियोजना का सफल संचालन सबसे पहले मुरैना जिले में किया गया। इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब इसका विस्तार बालाघाट जिले में किया जा रहा है। परियोजना की शुरुआत लांजी विकासखंड से होगी, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से जिले के अन्य विकासखंडों में भी इसका विस्तार किया जाएगा। सभी विभागों के समन्वय से चलेगा अभियान कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, आशा कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की समय पर स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों की शीघ्र पहचान कर प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सके और लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाया जा सके। कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुन्द्रियाल, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम श्री संजय तुरकर, लांजी के बीएमओ डॉ. अक्षय उपराड़े, बीपीएम श्री मनीष पांडे, आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री श्वेता महतो सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #mp_wcdmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

#बालाघाट
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में निकली भव्य विजय तिरंगा रैली

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में सोमवार को विशाल विजय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशासनिक अधिकारी प्रो. परस राम ठाकरे, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुखचंद्र ऐड़े ने किया।

रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर किया। इस दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "कारगिल के अमर शहीदों की जय" और "कारगिल के जवानों का बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान" जैसे गगनभेदी नारों से महाविद्यालय परिसर एवं नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

महाविद्यालय से प्रारंभ हुई रैली अंबेडकर चौक, काली पुतली चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर निकली। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों और जोशपूर्ण नारों ने पूरे नगर में देशप्रेम का वातावरण बना दिया। मार्ग में नागरिकों ने भी रैली का स्वागत करते हुए कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से "वंदे मातरम्" के गायन के साथ हुआ। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने पूरे जोश के साथ रैली में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी.एस. कातुलकर, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. कंचन मसराम, डॉ. उषा सिंह, डॉ. पंचारिया, डॉ. गोहे, डॉ. शिव, एनसीसी अधिकारी डॉ. गजानन कटरे, श्री राकेश पटले, डॉ. रचना कोरी, डॉ. डहाटे, डॉ. ताराचंद बड़घैया सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #KargilVijayDiwas
#highereducation

#बालाघाट कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में निकली भव्य विजय तिरंगा रैली कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में सोमवार को विशाल विजय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशासनिक अधिकारी प्रो. परस राम ठाकरे, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुखचंद्र ऐड़े ने किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर किया। इस दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "कारगिल के अमर शहीदों की जय" और "कारगिल के जवानों का बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान" जैसे गगनभेदी नारों से महाविद्यालय परिसर एवं नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। महाविद्यालय से प्रारंभ हुई रैली अंबेडकर चौक, काली पुतली चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर निकली। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों और जोशपूर्ण नारों ने पूरे नगर में देशप्रेम का वातावरण बना दिया। मार्ग में नागरिकों ने भी रैली का स्वागत करते हुए कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से "वंदे मातरम्" के गायन के साथ हुआ। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने पूरे जोश के साथ रैली में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी.एस. कातुलकर, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. कंचन मसराम, डॉ. उषा सिंह, डॉ. पंचारिया, डॉ. गोहे, डॉ. शिव, एनसीसी अधिकारी डॉ. गजानन कटरे, श्री राकेश पटले, डॉ. रचना कोरी, डॉ. डहाटे, डॉ. ताराचंद बड़घैया सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #KargilVijayDiwas #highereducation

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

#बालाघाट 
नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम,
602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान

शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा कु. नीति बिसेन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में 602 अंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

नीति बिसेन ने कक्षा 10वीं के बाद मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत चयनित होकर शासकीय मल्हाराश्रम विद्यालय, इंदौर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट परीक्षा की विशेष तैयारी की। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर उन्होंने नीट में 602 अंक अर्जित कर प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया।

अपनी सफलता के बाद नीति बिसेन अपने माता-पिता के साथ शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा पहुँचीं, जहाँ विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की।

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रेरक संवाद में नीति बिसेन ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने मोबाइल फोन का सकारात्मक एवं सीमित उपयोग करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करने तथा समय प्रबंधन को सफलता की अहम कुंजी बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा कु. आसमा राहंगडाले, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं, ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

दोनों पूर्व छात्राओं के प्रेरणादायक अनुभवों ने विद्यार्थियों में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का उत्साह जगाया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अतिथि शिक्षक और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

#neetexam  #CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #highereducation

#बालाघाट नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम, 602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा कु. नीति बिसेन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में 602 अंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नीति बिसेन ने कक्षा 10वीं के बाद मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत चयनित होकर शासकीय मल्हाराश्रम विद्यालय, इंदौर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट परीक्षा की विशेष तैयारी की। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर उन्होंने नीट में 602 अंक अर्जित कर प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया। अपनी सफलता के बाद नीति बिसेन अपने माता-पिता के साथ शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा पहुँचीं, जहाँ विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रेरक संवाद में नीति बिसेन ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने मोबाइल फोन का सकारात्मक एवं सीमित उपयोग करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करने तथा समय प्रबंधन को सफलता की अहम कुंजी बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा कु. आसमा राहंगडाले, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं, ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। दोनों पूर्व छात्राओं के प्रेरणादायक अनुभवों ने विद्यार्थियों में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का उत्साह जगाया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अतिथि शिक्षक और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी। #neetexam #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026