बंजरिया: मोहम्मदपुर के 23 वर्षीय युवक की शुक्रवार को मुम्बई में विद्युत स्पर्शाघात से हुई मौत
मोहम्मदपुर के 23 वर्षीय युवक की मुंबई में शुक्रवार विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। जानकारी देते हुए पंचरुखा मध्य पंचायत के मुखिया आदिल राणा ने शनिवार शाम पांच बजे बताया कि मृत युवक मोहम्मदपुर का 23 वर्षीय मो मारूफ था। जो मुंबई में रह कर बढई मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को अपने कमरे में था,तभी उसका सम्पर्क प्लग से निकल रहे बिजली के तार से हो गया।