सुसनेर: बकरीद पर शहर में सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, SDOP और TI ने संभाला मोर्चा
ईदगाह स्थल पर विशेष नमाज अदा होने के बाद से ही एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देने का सिलसिला लगातार जारी है। इस पर्व पर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार दोपहर में नरबदिया में जामा मजिस्द के बाहर, इतवारिया बाजार, हाथी दरवाजा व ईदगाह स्थल पर बल दिखाई दिया। SDOP व TI ने खुद जिम्मेदारी संभाली।