बांसवाड़ा: लोहारियाथाना क्षेत्र में 12 साल पहले मामा के बेटे की हत्या के आरोपी युवक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला
लोहारिया थाना क्षेत्र के मोर बोरदा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 31 वर्षीय एक युवक का शव जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शंकर, पुत्र रूपा के रूप में हुई है। बुधवार शाम 6:30 बजे लोहारीया थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल बसुलाल ने बताया कि शंकर का अतीत काफी दुखद और विवादास्पद रहा था।