जौनपुर जनपद के बाभनपुर निवासी सुमित कुमार घर से बाइक पर 26 साल की शिल्पा पत्नी संतोष को लेकर किसी काम से जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर पृथ्वीगंज के हनुमान मंदिर के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक से नीलगाय की टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक महिला के साथ सड़क पर ही गिर गया। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भ