शिवपुरी जिले में अवैध गतिविधियों और अपराध नियंत्रण के लिए SP अमन सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ASP संजीव मुले एवं CSP संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है।