घुवारा: घुवारा में सांडों का आतंक: बीच बाजार सड़क पर भिड़े दो सांड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी
गुरुवार की शाम 4 बजे घुवारा के मुख्य बाजार क्षेत्र में दो आवारा सांडों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। व्यस्त सड़क पर काफी देर तक चले संघर्ष के कारण यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों में दहशत फैल गई। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने मशक्कत कर दोनों सांडों को अलग कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।