बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में ग्राम रानीपुरा से "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। 15 से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष श्री अजय यादव, विधायक श्री राजेंद्र मंडलोई, श्री हुकम गुप्ता, अतिरिक्त एसपी श्री धीरज बब्बर, डीएसपी श्रीमती निलेश्वरी डावर, थाना प्रभारी श्री माधव सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी श्री आसिक खान और सरपंच श्रीमती गुलरीबाई मौजूद रहे। इस दौरान गांव-गांव संदेश पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया, विद्यार्थियों को हेलमेट वितरित किए गए और पौधारोपण कर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय भावसार द्वारा किया गया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #NasheSeDoori #MpNews