पीपलदा: देवली उनियारा में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में इटावा में युवाओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Nov 18, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में सोमवार दोपहर 1 बजे युवाओं ने देवली उनियारा में पुलिस द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के विरोध में उनकी रिहाई को लेकर अंबेडकर सर्किल पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इटावा के अंबेडकर सर्किल पर बड़ी सँख्या में युवाओं द्वारा नरेश मीणा पर पुलिस द्वारा कार्यवाही का विरोध किया गया ।