रामगढ़: थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर की हैवानियत, नाजायज संबंध से इनकार पर महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश
मिले जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर की हैवानियत का मामला सामने आया है। नाजायज संबंध बनाने से महिला द्वारा इनकार करने पर महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश करने के मामले में पीड़िता द्वारा थाने में देवर सहित चार लोगों पर शुक्रवार की दोपहर मामला दर्ज कराया गया है। रामगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही।