मेरठ: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेरठ में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी
Meerut, Meerut | Jun 17, 2024 मेरठ में सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से ईद-उल-अजहा की नमाज संपन्न हुई। देश मे अमन चैन खुशहाली के लिए की गई दुआ,साथ प्यार मोहब्बत से बकरीद मनाने की अपील की गई। शाही ईद गाह समेत 9 स्थानों पर नमाज अदा की गई। नमाज के समय कमिश्नर, आईजी, डीएम समेत एसएसपी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।साथ ही ड्रोन कैमरे उड़ाकर निगरानी की गई