बेगूसराय: जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न
जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा एक पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 तक संपन्न हुई. जहां कुल 8,594 परीक्षार्थियों में 6,585 उपस्थित एवं 2,009 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार की शाम 05:00 बजे दी.