हज़ारीबाग: बाजार समिति में जमा किए जा रहे पोल्ड ईवीएम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
हजारीबाग में प्रथम चरण के मतदान के संपन्न होने के उपरांत चुनावी कार्यों में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों द्वारा पोल्ड ईवीएम को बाजार समिति में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराने हेतु पहुंच रहे है। स्ट्रॉन्ग रूम में मतदान कर्मियों द्वारा जमा किए जा रहे कार्यों का मुआयना करने जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय बाजार समिति पहुंची।