शाहबाद: शाहाबाद के गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 108 ग्रामीणों की हुई जांच
Shahbad, Baran | Apr 9, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली कि विकास संवाद संस्था द्वारा शाहाबाद ब्लॉक के भोयल, चौराखाड़ी, अमरोद, कुजाय, गुआरी, रानीपुरा और कस्बा नोनेरा गांवों में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम समन्वयक श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। शिविर में देवरी के डॉ. श्रवण कुमार, भोयल उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सत्तार खान मौजूद रहे।