गोला: गोला थाना क्षेत्र के बाथ बुजुर्ग गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 16 लोगों पर केस दर्ज
Gola, Gorakhpur | May 29, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के बाथ बुजुर्ग गांव में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, पाइप से हमला करने और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि समझौते का दबाव बनाकर हमला किया गया।