मुज़फ्फरनगर: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, '99-EXCH' ऐप से करोड़ों का खेल, 5 गेंग सदस्यों को मोबाइल, लैपटॉप और कैश के साथ पकड़ा गया
मुज़फ्फरनगर में आईपीएल मैचों की आड़ में चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। भोपा पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने मोरना में छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक लाख रुपये नकद, सात मोबाइल, एक लैपटॉप और टैबलेट बरामद किए गए। आरोपी '99-EXCH' ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।