चौपारण: दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खत्म हुआ गतिरोध, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला आवास से बाहर आए
चौपारण में दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गतिरोध समाप्त हो गया। इसके बाद पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला अपने आवास से बाहर आए और आवास का ताला भी खोल दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।