गिरिडीह: कबरीबाद कोयला खदान में दिलीप दास की हत्या के बाद बनियाडीह इलाके में जमकर हंगामा
कबरीबाद कोयला खदान के क्रेशर में हुए दिलीप दास की हत्या के बाद दूसरे दिन बुधवार को 11 बजे से बनियाडीह इलाके में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सदर अस्पताल से मृतक दिलीप दास का शव लिए परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही लेकर निकल गए। लिहाजा, सदर एसडीपीओ जितवाहन और साइबर डीएसपी आबिद खान समेत पूरा पुलिस टीम इनके पीछे निकली।