मेदिनीनगर (डालटनगंज): पड़वा थाना क्षेत्र: फोन पर विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, मेदिनीनगर में इलाज जारी
पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरियाडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनिल पासवान की 22 वर्षीय पत्नी आशा देवी ने बुधवार की सुबह कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल आशा देवी को इलाज के लिए मेद