कैराना: मोहल्ला आलखुर्द निवासी युवक ने मारपीट के आरोप में अपने दो भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 28, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी मसरूफ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई खेती—बाड़ी और मवेशियों की देखभाल में हाथ नहीं बंटाते हैं। 25 अप्रैल की प्रात: करीब छह बजे उसने अपने भाइयों अकबर व शुऐब को मवेशियों को चारा डालने तथा दूध निकालने के लिए, तो उसके साथ मारपीट की गई, जिस कारण वह घायल हो गया। उसे धमकी भी दी गई।