नलखेड़ा: ग्राम कायरा में प्रशासन ने कचरे की रोडिया हटवाकर शुरू कराया गांव में जाने का रास्ता
समीपस्थ ग्राम कायरा में कचरे की रोडियो के ढेर सड़क किनारे लगाए जाने के कारण गांव के अंदर जाने का रास्ता बंद हो गया था जिसके कारण ग्रामीणो को काफी परेशानीयो का सामना करना पर रहा था इसके चलते आज दोपहर में तहसीलदार विजय सेनानी, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल व प्रभारी टीआई मोके पर पहुंचे और ग्रामीणो को समझाइश देकर रोडियो को हटाकर गांव जाने का रास्ता चालू करवाया है।