शुजालपुर: किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार, 6 अप्रैल को होगा धरना-प्रदर्शन
शुजालपुर कृषि उपज मंडी स्थित बैठक हाल में भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेवाड़ा ने की, जिसमें संभाग सहमंत्री बहादुर सिंह राजपूत का प्रवास रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति और संरचना की जानकारी दी। बैठक में तहसील के गांवों, समितियों, बैठकों, अन्न संग्रह