सहारनपुर: निगम के बेलदार को निलंबित किया गया, एफआईआर के निर्देश और जांच रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई
नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम में बेलदार के पद पर तैनात एक कर्मचारी को हाउस टैक्स कम कराने के नाम पर एक व्यक्ति से ग्यारह हजार रुपये लेने के आरोप में शनिवार रात्रि 8:00 बजे निलंबित कर दिया है, मुख्य अभियंता निर्माण को उक्त प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।