किशनगढ़ बास: टेउवास में ग्राम रथ अभियान पहुंचा, एलईडी वेन से दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
Kishangarhbas, Alwar | May 8, 2026
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 11:00 टेउवास ग्राम पंचायत में एलईडी वेन पहुंची। इस अभियान के तहत रथ पर लगी एलईडी वेन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं विकास कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ऑडियो और वीडियो के माध्यम से दी गई।