शाहपुरा: सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराने वाला सगा भाई गिरफ्तार, ₹5 लाख का माल बरामद: चरगवां पुलिस की कार्रवाई
जबलपुर थाना चरगवां पुलिस ने घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पीड़ित का सगा भाई ही निकला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपये कीमत के चोरी के जेवर और 73,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।