दिनारा: दिनारा पीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं ने वेतन बकाया राशि को लेकर किया हड़ताल और धरना
Dinara, Rohtas | Apr 17, 2026 दिनारा में अपनी वाजिब मांगों और पिछले एक साल से रुके हुए मानदेय को लेकर शुक्रवार को दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 'भुखमरी की कगार पर आशा' के नारों के साथ कर्मियों ने 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।