गम्हरिया: मुरलीगंज में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6500 लीटर अर्द्धनिर्मित जावा नष्ट किया गया
मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एक्साइज टीम, एएलटीएफ और मुरलीगंज पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर जोरगामा और सतरियाटोला इलाके में अवैध शराब निर्माण ठिकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान करीब 6500 लीटर अर्द्धनिर्मित जावा और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।