वारिसनगर: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वारिसनगर-भादोघाट मुख्य सड़क पर गंगोली पोखर के समीप गुरुवार दोपहर पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र निवासी मोती माझी के पुत्र राजू माझी (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह