मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर मे विहिप व बजरंग दल के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी को लेकर सनावद प्रखंड की बैठक स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ परिसर मे शुक्रवार रात्रि साढ़े आठ बजे सम्पन्न हुई।बैठक मे संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह मे विकास वर्ग लगाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होना है।