कोईलवर: कोईलवर नगर पंचायत में पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई
रामनवमी के अवसर पर कोईलवर नगर पंचायत में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। देवी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यात्रा पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। भगवान राम सीता लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियां देखने को मिली।