रामसनेही घाट: तुलसी मजरे मोहम्मदपुर उपाध्याय गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या, ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग
रामसनेही घाट क्षेत्र के पूरे तुलसी मजरे मोहम्मदपुर उपाध्याय गांव में एक विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अशोक कुमार अवस्थी सुरेश कुमार त्रिभुवन मनोज राहुल सहित कई लोगों ने आज शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।