जबलपुर: गढ़ा पुरवा: शराब दुकानों में 'गुप्त सुराख' से छलका पैमाना, पुलिस ने घेराबंदी कर खुफिया होल बंद करवाया
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में शराब दुकानों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अवैध बिक्री का एक अनोखा मामला सामने आया है। गढ़ा पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शराब की दुकानों में विशेष रूप से एक छोटा 'होल' (सुराख) बनाया गया है, जिसके जरिए दुकान का समय समाप्त होने के बाद भी चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब छापेमारी की