चंदौसी: चंदौसी के मुंशिफ रोड शक्ति नगर मोहल्ले के पास कीर्ति शेष कवि डॉक्टर कुंअर बेचैन मार्ग का डीएम ने किया लोकार्पण
चंदौसी के मुंशिफ रोड पर शुक्रवार शाम 4 बजे एक भव्य मार्ग लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कीर्ति शेष कवि डॉ. कुंवर बेचैन के नाम पर बनाए गए मार्ग का जिलाधिकारी ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी संभल डॉ. राजेंद्र रसिया उपस्थित रहे।