दरभंगा: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में IEA बिहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला एवं कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में IEA बिहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला एवं कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में शामिल होकर अपने अनुभव साझा किया। इस सत्र में कई विदेशों से भी विशेषज्ञ ऑनलाइन मोड में शामिल हुए। IEA के संस्थापक आशीष दुबे ने मौजूद छात्र छात्राओं को कई बातों कही।