अरवल: राजद कार्यालय, अरवल में दिवंगत विधायक बागी कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई
Arwal, Arwal | May 16, 2026 अरवल स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में दिवंगत आत्मा एवं पूर्व विधायक बागी कुमार वर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगजीवन राम ने की। सभा में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।