गभाना: चंडौस थाना में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पुलिसकर्मियों ने किए विभिन्न योग आसन
चंडौस थाना परिसर में रविवार सुबह करीब 7 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह योग प्रशिक्षक की भूमिका में नजर आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।