शिवपुरी नगर: रातौर में जमीन विवाद: ट्यूबवेल पर बने टीनशेड को तोड़ा, जान से मारने की धमकी
शिवपुरी जिले के ग्राम रातौर में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। फरियादी नरेंद्र रावत ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने वर्ष 2024 में प्रेमलता शर्मा से ग्राम रातौर में दो बीघा जमीन खरीदी थी, जिस पर ट्यूबवेल भी लगा हुआ है। नरेंद्र ने सुरक्षा के लिए ट्यूबवेल पर टीनशेड का स्टॉल बनवा रखा था।