ग्वालियर गिर्द: अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों पर सख्ती जारी, दर्ज हुए डेढ़ दर्जन मुकदमे
अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है।महाराजपुरा और बिजौली में अवैध कॉलोनी बनाने वाले 4 दर्जन से ज्यादा लोगों पर 17 FIR दर्ज की गई है।कॉलोनी काटने वालों ने न तो जमीन का नामांतरण कराया न ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की परमिशन ली।इसके अलावा उन्होंने कई अनियमिताएं बरती है कलेक्टर कोर्ट ने पंचायती राज अधिनियम की धाराओं के उल्लंघन किया।