कमलवार के पास जीटी रोड पर हादसा, कई घायल चौपारण: जीटी रोड पर कमलवार के समीप सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, पुलिस ने पहुंचकर स्थिति सामान्य की।