हरदा: हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी का रिजल्ट घोषित: हरदा के छात्रों ने लहराया परचम
Harda, Harda | Apr 15, 2026 आज 15 अप्रैल शाम 6 बजे जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में 5669 नियमित एवं 648 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 4007 नियमित और 78 स्वाध्यायी छात्र उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 70.68% रहा। हाईस्कूल मेरिट सूची में रहटगांव के गौरव विद्या निकेतन स्कूल की छात्रा थलवंदना मल्हारे ने 491 अंक हासिल की।