नवाबगंज: मेहंदीपुर गांव के पास आंधी तूफान के बीच गिरा पेड़, बाइक हुई क्षतिग्रस्त, बाइक सवार बाल-बाल बचा
विकासखंड हरख क्षेत्र में मेहंदीपुर गांव के पास सोमवार करीब 9:30 बजे जैदपुर-हरख रोड पर तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशालकाय गुलमोहर का पेड़ सड़क पर गिर गया। इस घटना में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। यह घटना तब हुई जब जैदपुर से हरख की ओर जा रहा एक बाइक सवार बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे खड़ा हो गया।