10 फरवरी मंगलवार को दोपहर दो बजे योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिले की रसोईयों ने अपनी छह सूत्रीय मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि जिले के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों की स्थानीय समस्याएं अब विकराल रूप ले चुकी हैं।