रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के पौथू हाई स्कूल के मैदान में शनिवार को भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पहुंचेंगे
रफीगंज प्रखंड के पौथू हाई स्कूल मैदान में शनिवार की सुबह 11:00 हेलीकॉप्टर के माध्यम से भोजपुरी अभिनेता सह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पहुंचेंगे। पौथू पंचायत गोह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पौथू में 40 मिनट तक जनसभा के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार रात 10बजे सुबोध सिंह ने जानकारी दिया।