मऊरानीपुर: एंटी करप्शन टीम ने अंबेडकर चौराहे से दरोगा को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
बताया गया है कि मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात विनीत कुमार दरोगा द्वारा ग्राम मेलोनी निबासी अखिलेश कुमार से दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन टीम से की गई। जिसे आज सुवह 10 बजे टीम ने मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहे पर 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।