करौं: करौं में कल विपत्ततारिणी पूजा, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Karon, Deoghar | Jul 17, 2026 करौं प्रखंड में शनिवार को विपत्ततारिणी पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल है। मां सिंहवाहिनी, कर्णेश्वर स्थित दुर्गा मंदिर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों को शुक्रवार को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी व विशेष सजावट से सजाया गया। शाम चार बजे तक पूजा-अर्चना की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गईं।