सिसई: सिसई प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
Sisai, Gumla | May 13, 2026 पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में नए आधार केन्द्र का उद्घाटन प्रमुख मीना देवी, अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने बुधवार को संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। केन्द्र के संचालक आज़ाद अंसारी ने बताया कि इस केन्द्र में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों का नया आधार कार्ड बनाया जाएगा।