सागर: शाहपुर: पार्थिव शिवलिंग निर्माण में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत मामले में 3 दोषियों को 5-5 साल की सजा
Sagar, Sagar | Apr 1, 2026 4 अगस्त 2024 को शाहपुर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों को 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। लोक अभियोजक देवेश बचकैंया के अनुसार, कोर्ट ने मकान मालिक मुलू पटेल और कथा आयोजक संजू उर्फ केशव पटेल व शिव पटेल को दोषी माना। हादसे में 11 बच्चे मलबे में दबे थे, जिनमें 9 की मौत हो गई थी।