शाहबाद: शाहाबाद नगर के प्रमुख मार्गों पर सहायक पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल मार्च
सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बुधवार को शाम 5:00 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की। पैदल मार्च के दौरान मार्गो पर अफरा तफरी का आलम रहा। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी फोर्स बल के साथ कोतवाली से पैदल मार्च पर निकले।